फैन की सफाई कर रही महिला की करेंट लगने से मौत
देवघर में 10 साल के बच्चे ने ट्रेन से कटकर दे दी जान, सांकेतिक तस्वीर
मीनापुर के नगर पंचायत के वार्ड संख्या-13 चकईमाद में सोमवार को करेंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की शिनाख्त श्याम कुमार की 26 वर्षीया पत्नी अनिता कुमारी के रूप में हुई है.
मीनापुर : नगर पंचायत के वार्ड संख्या-13 चकईमाद में सोमवार को करेंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की शिनाख्त श्याम कुमार की 26 वर्षीया पत्नी अनिता कुमारी के रूप में हुई है. पूर्व पंसस विनोद प्रसाद ने बताया कि महिला अपने घर में स्टैंड फैन की सफाई कर रही थी. इसी दौरान करेंट लग गया़ उसे पहले सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उसे तीन बच्चे हैं, जिनमें सिद्धि कुमार (छह), सृष्टि कुमारी (तीन वर्ष) और आदित्य कुमार (13 माह) है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए