दहेज हत्या की आरोपी महिला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

रामपुरहरी थाना क्षेत्र के मधुरापुर से दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

यूपी के गोंडा जिले की लड़की से दो वर्ष पहले शादी हुई थी पति, ननद सहित अन्य के खिलाफ भाई ने दर्ज करायी प्राथमिकी प्रतिनिधि, मीनापुर रामपुरहरी थाना क्षेत्र के मधुरापुर से दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि यूपी के गोंडा जिले की लड़की से मधुरापुर के नीरज कुमार से दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी. 14 जुलाई को विवाहिता की ससुराल में मौत हो गयी. फिर भी नीरज ने घटना की सूचना पुलिस व उसके मायके वालों को नहीं दी और शव का दाह-संस्कार कर दिया. इसी बीच लड़की के भाई विद्यासागर को किसी ने मौत होने की सूचना दे दी तो वह बहन से मिलने गांव पहुंचा. उसे मौत का सही कारण नहीं बताया गया. इससे नाराज होकर उसने थाना में बहन की ननद सुनैना देवी, पति नीरज कुमार सहित अन्य के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनैना देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन