समाज का विकास करने वाला ही करेगा देश का विकास : सतीश चंद्र दूबे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jul 2024 6:44 PM
समाज का विकास करने वाला ही करेगा देश का विकास : सतीश चंद्र दूबे
-चाणक्य विद्यापति सोसाइटी ने केंद्रीय राज्य मंत्री का किया अभिनंदन -परशुराम फरसा व शंख से किया सम्मानित, 91 किलो लड्डू से तौला मुजफ्फरपुर. चाणक्य विद्यापति सोसाइटी ने शनिवार को केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे का अभिनंदन किया. खबड़ा स्थित एक विवाह भवन में आयोजित कार्यक्रम में सोसाइटी ने उन्हें फूल-माला के साथ परशुराम फरसा देकर सम्मानित किया. इस मौके पर उन्हें 91 किलो लड्डू से तौला भी गया. मंत्री ने अभिनंदन के लिये सोसाइटी का आभार जताया. उन्होंने कहा कि बिहार में भी कोयला खदानों की पड़ताल की जा रही है. इसके विकास के लिए काम किया जा रहा है.भाजपा का कार्यकर्ता बूथ प्रबंधन बेहतर करता है, इसलिये प्रधानमंत्री ने जिस मंत्रालय की जवाबदेही दी है उसका बेहतर प्रबंधन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जो भी सजग आदमी व राजनेता समाज का विकास नहीं करेगा, वह कभी भी देश का विकास नहीं कर सकता, इसलिये वह सभी समाज और देश की चिंता करते हैं. सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के मूल मंत्र पर काम कर रहे हैं. बाबा गरीब नाथ मंदिर का भी विकास पर काम किया जायेगा. उन्होंने कहा कि बिहार में पुल गिर रहे है, इसकी जांच सरकार करा रही है, कार्यवाही भी हो रही है. कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन सोसाइटी के अध्यक्ष पं. विनय पाठक व स्वागत आध्यात्मिक गुरु पं. कमलापति त्रिपाठी प्रमोद ने की. सोसाइटी की ओर से संरक्षक शंभुनाथ चौबे, मनमन त्रिवेदी, शंभु नाथ मिश्र, तेज नारायण झा, अजयनंद झा, पं. हरिशंकर पाठक ने संयुक्त रूप से मंत्री को अंगवस्त्र और परशुराम फरसा और शंख भेंट किया. इस दौरान आचार्य राघवेंद्र मिश्र, आचार्य संजय तिवारी, आचार्य अभिषेक पाठक, संत अमरनाथ के नेतृत्व में वेद मंत्रोचार व पुष्प वर्षा की गयी. कार्यक्रम में बगहा के विधायक राम सिंह, भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के केंद्रीय मंत्री धर्मवीर शुक्ला, शिक्षाविद आनंद कुमार द्विवेदी, बेतिया के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रेणु देवी, भाजपा नेता प्रदीप दूबे, छात्र पप्पू झा, समाजसेवी सांतुन सत्यम तिवारी, मनीष शुक्ला, वेदप्रकाश, किशोर कुमार, गुड्डू मिश्रा, श्रेष्ठ मिश्रा, निगम पार्षद जीवेश कुमार, विशाल झा मुख्य रूप से मौजूद रहे. —– मैथिली परिषद् ने सौंपा सम्मान पत्र मैथिली परिषद की ओर से अध्यक्ष बेबी चौधरी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष डा अश्विनी वर्मा, महासचिव अजयानंद झा ने केंद्रीय राज्य मंत्री को एक मांग पत्र सोपा, जिसमें मैथिली परिषद के भवन निर्माण के लिए सहयोग की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










