आर्केस्ट्रा में नर्तकियों के साथ हथियार लहराने का वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

औराई थाना क्षेत्र के एक गांव में जन्माष्टमी पूजा के बाद एक आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते हुए हथियार लहराने का एक युवक का तेजी से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है़

विज्ञापन

जन्माष्टमी के बाद एक प्रोग्राम में बार बालाओं ने लगाये थे ठुमके नर्तकियों के साथ ही युवक का हथियार लहराते वीडियो वायरल प्रतिनिधि, औराई थाना क्षेत्र के एक गांव में जन्माष्टमी पूजा के बाद एक आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते हुए हथियार लहराने का एक युवक का तेजी से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है़ बताया गया कि वीडियो औराई के ही किसी गांव का है और जन्माष्टमी मेले में नर्तकियों के डांस के समय का है, जिसमें युवक को हथियार लहराते हुए डांस करते हुए देखा गया है. हालांकि प्रभात खबर वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है़ लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. प्रोग्राम के आयोजन की जानकारी पुलिस पदाधिकारियों को नहीं है. वीडियो में स्टेज पर दो नर्तकी मौजूद है, जो एक भोजपुरी गाना के डिमांड के बाद ठुमके लगा रही है़ वहीं पर हथियार लेकर युवक भी ठुमका लगा रहा है़ थानाध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया वायरल वीडियो की जांच की जा रही है़ दोषी पर कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन