प्रेमिका के घर के सामने प्रेमी का चिता जलवाने वाले युवक का हथियार के साथ डांस करते वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में प्रेमिका के घर के सामने उसके प्रेमी का शव जलाने वाले युवक का वीडियो वायरल हो रहा है. युवक हथियार के साथ डांस कर रहा है. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है.

विज्ञापन

पटना. मुजफ्फरपुर में प्रेमिका के घर के सामने उसके प्रेमी का शव जलाने वाले युवक का वीडियो वायरल हो रहा है. युवक हथियार के साथ डांस कर रहा है. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है. इधर, इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि वीडियो में वह जिस तरह से पिस्टल के साथ डांस कर रहा है, उससे साफ लगता है कि वह नशे में धुत है. आरोपी कांटी थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है. हालांकि, घटना के बाद से वह फरार है.वायरल हो रहे वीडियो का प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता. इधर, हथियार लहराने के मामले में ASP सैयद इमरान मसूद का कहना है कि वायरल वीडियो की सूचना मिली है. उसकी जांच-पड़ताल की जा रही है. छानबीन के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बताते चलें कि 24 जुलाई को कांटी थाना क्षेत्र के रामपुर साह गांव में लड़की के परिजनों ने सौरभ कुमार नाम के एक युवक की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. उसके प्राइवेट पार्ट को भी धारदार हथियार से काट दिया था. इसके बाद सुनियोजित तरीके से युवक को अस्पताल पहुंचा दिया. परिजनों को सूचना दे दी और वहां से फरार हो गए. इलाज के दौरान ही युवक की मौत हो गई थी. इसके बाद युवक की मौत से गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ करने की कोशिश किया और प्रेमिका के घर के सामने ही प्रेमी की चिता जला दी. अंतिम संस्कार के दौरान भारी बवाल हुआ था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन