अनियंत्रित ट्रक दुकानों के बाहर बने शेड पर चढ़ा
अनियंत्रित ट्रक दुकानों के बाहर बने शेड पर चढ़ा
मड़वन. करजा थाना क्षेत्र के करजा चौक के समीप एनएच 722 पर गुरुवार की अहले सुबह 3:30 बजे 18 चक्का ट्रक सड़क के दाहिनी तरफ नाले के ऊपर चढ़ते हुए दो-तीन दुकानों के बाहर बने शेड को तोड़ते हुए घर के दीवार से टकरा गया. इस दौरान एक घर को भी आंशिक क्षति हुई है. जिस समय घटना हुई उस समय हल्की बारिश हो रही थी. इस वजह से कोई भी बाहर नहीं सो रहा था. दुर्घटना के बाद आसपास अफरातफरी मच गयी. मौके पर पहुंची करजा पुलिस को सौंप दिया गया. लोगों ने बताया कि ट्रक ट्राली की चपेट में आकर त्रिवेणी साह, रामबाबू गुप्ता, मिंटू गुप्ता व राम नारायण साह का दुकान लगाने के लिए घर के बाहर बनाया गया शेड टूट गया है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि ट्रक ट्राली को जब्त कर लिया गया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए