मुशहरी में उज्जैन के ट्रक के उपचालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

मुशहरी में उज्जैन के ट्रक के उपचालक की मौत

विज्ञापन

मुशहरी़ मुशहरी पीएचसी के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार को स्ट्रैचर पर एक व्यक्ति पड़ा था. पूछने पर पता चला कि वह मर चुका है. इसी बीच मो सलीम नामक एक व्यक्ति पीएचसी में आया, जिसने बताया कि वह एक ट्रक का चालक है़ रमेश (मृतक) मेरे ही साथ ट्रक में आया था. वह उपचालक था. वह मध्य प्रदेश के उज्जैन जिला के बड़नगर थाना बड़नगर का रहने वाला था. 15 नवंबर को एक कंपनी का सोयाबीन का भूसा लेकर वह मुजफ्फरपुर के बेला में आया था. बताया कि शनिवार की सुबह रमेश ने खाना खाया. उसके बाद छटपटाने लगा और अचेत हो गया़ तुरंत सलीम को लेकर मुशहरी पीएचसी पहुंचा, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. उसके बाद रमेश का शव लेकर चालक मो सलीम चला गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन