गहना साफ करने पहुंचे दो युवक छह लाख के जेवरात लेकर फरार
मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में गहना साफ करने का झांसा देकर दो युवकों ने अवकाश प्राप्त शिक्षक देवेंद्र प्रसाद सिंह के घर से करीब छह लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गये.
गर्म पानी लाने को कहने के बाद युवकों ने नशीला पाउडर छिड़क दिया प्रतिनिधि, मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में गहना साफ करने का झांसा देकर दो युवकों ने अवकाश प्राप्त शिक्षक देवेंद्र प्रसाद सिंह के घर से करीब छह लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गये. पीड़ित परिवार ने मोतीपुर थाना में बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गयी है. पीड़ित परिवार ने बताया कि ब्लू रंग की बाइक से दो युवक पड़ोसी जयप्रकाश सिंह के घर पहुंचे. गहना साफ करने की बात कहकर पायल साफ किया. इसके बाद दोनों युवक उनके दरवाजे पर आये और गहना साफ करने की बात कही. उसके झांसे में आकर देवेंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी ने पहले चांदी का पायल साफ करने के लिए दिया. फिर करीब छह लाख रुपये के सोने का जेवरात दिया. दोनों युवकों ने गहना साफ करने के लिए पानी गर्म करके लाने को कहा. महिला पानी गर्म करने गयी़ उसके बाद युवकों ने नशीला पाउडर छिड़क दिया, जिसके बाद देवेंद्र प्रसाद सिंह की आंखों के सामने अंधेरा छा गया. उसके बाद दोनों जेवरात लेकर फरार हो गये. थानाध्यक्ष राजन कुमार पाण्डेय ने बताया कि शिकायत के आलोक में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए