साइकिल चोरी करते दो युवक धराये
सकरा़ प्रखंड के सबहा रोड स्थित एक कोचिंग के निकट सोमवार को साइकिल चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी़
सकरा़ प्रखंड के सबहा रोड स्थित एक कोचिंग के निकट सोमवार को साइकिल चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी़ इसके बाद पुलिस को सौंप दिया. युवक ने अपना नाम मुन्ना कुमार सकरा वाजिद गांव का निवासी बताया है. पुलिस ने पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की साइकिल खरीद-बिक्री के आरोप में साइकिल दुकानदार महेश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि केस दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए