डॉक्टर व एएनएम पॉजिटिव सदर अस्पताल के दो वार्ड बंद

Updated:
विज्ञापन

डॉक्टर व एएनएम पॉजिटिव सदर अस्पताल के दो वार्ड बंद

विज्ञापन

मजफ्फरपुर: सदर अस्पताल के चिकित्सक और एएनएम के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अस्पताल के महिला व एइएस वार्ड को सोमवार को खाली करा दिया गया है. दोनों वार्ड को अगले तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. वार्ड को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जायेगा. अगर इसके बाद भी संक्रमण का खतरा बना रहा तो वार्ड को आगे भी बंद किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात्रि वार्ड में तैनात एएनएम व डॉक्टर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि एसकेएमसीएच के लैब ने की थी. इसके बाद आनन-फानन में भर्ती जच्चा व बच्चा को वार्ड से खाली करा एसकेएमसीएच रेफर किया गया. इधर, महिला वार्ड में भर्ती महिलाओं का भी सैंपल लिया गया हैं. सभी सैंपल का लैब में जांच के लिये भेज दिया गया हैं. इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही यह जानकारी हो सकेगी कि वार्ड में भर्ती कितनी महिलाएं संक्रमित हुई हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन