मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेन से कट कर तीन महिलाओं की मौत

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के ढोली व दुबहा के बीच सतपुरा रेलवे फाटक संख्या 76 के निकट शनिवार को बिहार संपर्क क्रांति की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गयी. इसमें दो महिला आपस में गोतनी थी.

विज्ञापन

सकरा (मुजफ्फरपुर) : मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के ढोली व दुबहा के बीच सतपुरा रेलवे फाटक संख्या 76 के निकट शनिवार को बिहार संपर्क क्रांति की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गयी. इसमें दो महिला आपस में गोतनी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतकों की पहचान मिश्रौलिया निवासी मो सलाउद्दीन की पत्नी सजीदा खातून (35), मो शमशाद की पत्नी साहाना खातून (40) व मो नुरैन की पत्नी शबाना खातून (35) के रूप में हुई है.

सभी के परिजन शव को बोरा में रख कर घर ले गये. सूचना पर पहुंची रेल व सकरा पुलिस ने घटना का जायजा लिया. घटनास्थल से मोबाइल, पासबुक, आधार कार्ड आदि बरामद हुए हैं. करीब एक घंटे के लिए रेल परिचालन भी बाधित रहा.

तीनों महिलाएं अपने घर से करीब दस बजे बैंक से रुपये ले जा रही थी. इसी क्रम में तीनों रेल लाइन पार कर रही थीं. तभी मुजफ्फरपुर की ओर से एक मालगाड़ी समस्तीपुर की ओर जा रही थी. ट्रेन देखकर तीनों बगल में खड़ी हो गयीं.

इसी बीच दूसरी लाइन पर समस्तीपुर की ओर से मुजफ्फरपुर जाने के लिए बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आ रही थी, तीनों महिलाएं बिहार संपर्क क्रांति की चपेट में आने से कट गयी.सकरा पुलिस तीनोंं शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की तैयारी कर रही थी. इसी बीच सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शवों को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन