पिरौछा में अगलगी में तीन घर जले, धूमधाम से शादी का अरमान राख

Updated:
विज्ञापन

बेनीबाद थाना क्षेत्र के पिरौछा गांव में गुरुवार की सुबह अगलगी में तीन घर जलकर गये. इस दौरान अफरातफरी मची रही़

विज्ञापन

22 को होनी थी बेटी की शादी थी, खरीदे गये सारा सामान जला

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गायघाट

बेनीबाद थाना क्षेत्र के पिरौछा गांव में गुरुवार की सुबह अगलगी में तीन घर जलकर गये. इस दौरान अफरातफरी मची रही़ बताया गया कि सुबह करीब तीन बजे बिजली के शार्ट सर्किट के कारण चिंगारी से छेदी सिंह के घर में आग लग गयी. उस वक्त लोग सोये हुए थे. जब तक लोग जगे, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी. तब तक आग की लपट धाना सिंह व राजकुमारी देवी के घर में भी लग गयी. जब तक गायघाट थाना से अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची, तब तक तीनों घर सहित सामान जल गया था. राजकुमारी देवी ने बताया कि 22 अप्रैल को बेटी की शादी थी. शादी की पूरी तैयारी कर रखी थी़ लेकिन आग में सारा सामान जल गया. अब कैसे शादी होगी, कुछ समझ में नहीं आ रहा़ वहीं छेदी सिंह ने बताया कि दौनी करके करीब 25 क्विंटल गेहूं रखा हुआ था, जो जल गया. वहीं सीओ ने कहा कि राजस्व कर्मचारी को जांच का आदेश दिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन