किसानों की समस्या को लेकर 26 को होगा प्रदर्शन
पारू प्रखंड के पारू व्यापार मंडल में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई.
प्रतिनिधि, पारू प्रखंड के पारू व्यापार मंडल में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें किसान मोर्चा के सभी घटक दलों के नेता उपस्थित हुए, जिसमें जनसमस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गयी़ मुख्य रूप से आम जनता पर थोपे जा रहे अवैध बिजली बिल, धान तथा मक्के के बीज की हो रहे कालाबाजारी, जंगली जानवरों से हो रही फसल क्षति, जनवितरण प्रणाली में मिल रहे घटिया अनाज, दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन में हो रहे भ्रष्टाचार तथा जन्म-मृत्यु पंजीयन हर पंचायत में उपलब्ध कराने जैसी सभी समस्याओं पर विमर्श करते हुए 10 सूत्री मांगों को लेकर 26 जुलाई को प्रखंड कार्यालय पारू में धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया. इसमें बच्चा बाबू कुमार, जलेश्वर पटेल, कौशल भगत समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए