पंसस समेत दो घरों से लाखों के सामान की चोरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मनियारी थाना क्षेत्र की शाहपुर मरीचा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य (पंसस) समेत दो लोगों के घरों से शनिवार की रात लाखों रुपए के सामान की चोरी कर ली गयी़

विज्ञापन

घर में सभी लोग कमरे सोये थे, घर से आभूषण, नकदी गायब प्रतिनिधि, मनियारी थाना क्षेत्र की शाहपुर मरीचा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य (पंसस) समेत दो लोगों के घरों से शनिवार की रात लाखों रुपए के सामान की चोरी कर ली गयी़ इस बाबत पंसस ललन कुमार राम व सुबधिया विशुनपुर राव निवासी विजय पंडित ने आवेदन देकर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ सनहा दर्ज कराया है. पंसस ललन कुमार राम ने बताया कि बीते रविवार की रात खाना खाकर सभी लोग अपने-अपने कमरों में सो रहे थे. जब नींद खुली तो मेन गेट खुला पाया. ताला काटा था़ वहीं पीछे के ग्रिल का भी ताला कटा पाया और घर के सामान बिखरे थे. स्मैकियों पर घर में घुसकर चोरी करने की आशंका जतायी है. वहीं विजय पंडित ने बताया कि हमारे घर से भी नगद समेत लाखों रुपये के सामान की चोरी ताला काटकर की गयी है. चुराये गये सामान में नगद 12 हजार, सोने का आभूषण, गाड़ी का कागजात, एलआइसी का ब्रांड पेपर व महंगे कपड़े आदि है़ं

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन