टेंपो चालक की संदेहास्पद स्थित में मौत

Updated:
विज्ञापन

टेंपो चालक की संदेहास्पद स्थित में मौत

विज्ञापन

चालक को बेहोश देख परिजन अस्पताल ले गये, मृत घोषित प्रतिनिधि, बोचहां गरहां थाना क्षेत्र की रामपुर जयपाल पंचायत के खालिदपुर गांव में सोमवार को टेंपो चालक लाल बाबू राय (35) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी़ वह गांव के शिवशंकर राय का पुत्र था और टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था. रविवार की शाम टेंपो चलाकर घर आ गया था. खाना खाने के बाद गांव में घूमने चला गया. देर रात को घर आया और सो गया. सुबह में जब चालक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन उसे जगाने गये़ परिजनों ने जैसे ही कमरे के अंदर चालक को बेहोश पड़ा देखा तो आनन-फानन में अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है़ इधर, खालिदपुर गांव में चर्चा है कि लाल बाबू राय नशे का सेवन करता था. हो सकता है कि जहरीली शराब पीने से मौत हो गयी हो़ थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि शराब पीने से किसी की मौत होने की जानकारी नहीं मिली है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन