पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, पुलिस को रोका

Updated:
विज्ञापन

गायघाट थाना क्षेत्र के बाघाखाल दक्षिण टोला के समीप प्रयागबाड़ी पथ पर एक बगीचा में 11 वर्षीय किशोर का शव लीची के पेड़ से लटकते पाया गया.

विज्ञापन

बाघाखाल दक्षिण टोला के प्रयागबाड़ी पथ पर लीची बगीचा में हुई घटना ग्रामीण एफएसएल की टीम व खोजी कुत्ता बुलाने की मांग पर अड़े बच्चे की हत्या कर पेड़ से लटकाकर गुमराह करने का लगाया आरोप प्रतिनिधि, गायघाट थाना क्षेत्र के बाघाखाल दक्षिण टोला के समीप प्रयागबाड़ी पथ पर एक बगीचा में 11 वर्षीय किशोर का शव लीची के पेड़ से लटकते पाया गया. किशोर की पहचान बाघाखाल निवासी मनोज राम के पुत्र अमन कुमार के रूप में की गयी. घटना की सूचना पर उसके परिवार में चीख-पुकार मच गयी और लोगों की भीड़ जुटने लगी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद लोगों ने शव को ले जाने से रोक दिया. ग्रामीणों द्वारा एफएसएल की टीम व खोजी कुत्ता बुलाने की मांग की गयी. परिजनों का आरोप है कि उसके बच्चे की हत्या कर पेड़ से रस्सी से लटका कर अपराधियों द्वारा गुमराह करने की कोशिश की गयी है. परिजनों ने पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के नाम की भी जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार, किशोर का पिता राज मिस्त्री का काम करता है और वह बगीचा की रखवाली भी करता था. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार पूजा कुमारी ने बताया कि पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है. परिजनों द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है. वहीं अभी तक आवेदन परिजनों द्वारा नहीं दी गयी है. मेल पर फोटो घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन