मुशहरी स्वास्थ्य केंद्र की जांच करेगा दो सदस्यीय दल
मुशहरी स्वास्थ्य केंद्र की जांच करेगा दो सदस्यीय दल
मुजफ्फरपुर. मुशहरी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों व कर्मचारियों की ड्यूटी पर नहीं आने के मामले पर सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने जांच टीम गठित की है. यह टीम केंद्र में जाकर पिछले कुछ महीनों में डॉक्टर व कर्मचारियों की ड्यूटी का रिकॉर्ड देखेगी. इसके लिए जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ सीके दास व एनएसडी सेल के प्रभारी डॉ नवीन कुमार को टीम में रखा गया है. दोनों अधिकारी मुशहरी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच करेंगे और इसकी रिपोर्ट सिविल सर्जन को देंगे. बता दें कि कुछ दिनों से इस स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों व कर्मियों के ड्यूटी पर नहीं आने की लिखित शिकायत वहां के ग्रामीण सीएस को कर रहे थे. जांच टीम में शामिल डॉ नवीन कुमार ने कहा कि गुरुवार को सरकारी छुट्टी रहने के कारण जांच नहीं हो सकी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए