पति से इश्क फरमाने का शक, छात्रा को सरेराह पीटा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पति से इश्क फरमाने का शक, छात्रा को सरेराह पीटा
विज्ञापन
सेंट्रल स्कूल गली की घटना, रोड पर झगड़ने लगी महिला
डायल 112 की टीम भी पहुंची, मामले में की हस्तक्षेपमुजफ्फरपुर.
पति से इश्क फरमाने के शक में 12वीं की छात्रा को महिला ने बीच सड़क पर दौड़ा- दौड़ाकर पीटा. घटना गन्नीपुर सेंट्रल स्कूल गली के पास हुई. महिला व छात्रा के बीच करीब एक घंटे तक हाइवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. महिला छात्रा पर आरोप लगा रही थी कि वह उसके पति को अपने वश में कर ली है. पति से सारा पैसा ऐंठ लेती है. रोजाना बाइक पर उसके पति के पीछे बैठकर घूमती रहती है. उसने पति का प्यार उससे छीन लिया है. दोनों के बीच में मारपीट होता देखकर भीड़ भी लग गयी. इसी बीच किसी ने डायल 112 की टीम को खबर कर दी. टीम भी पहुंच गयी और महिला से बात की. उसे समझाया और शांत कराया. फिर, छात्रा व महिला को अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ले आयी. करीब दो घंटे तक थाने पर पुलिसकर्मियों ने छात्रा, महिला व उसके पति को समझा-बुझा कर घर भेज दिया. वहीं, पिटाई के बाद छात्रा काफी डर गयी थी. उसको पुलिस जीप में बैठाकर घर छोड़ा गया.कुढ़नी की रहनेवाली है छात्रा, शहर में रहकर करती है पढ़ाई
छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह कुढ़नी थाना क्षेत्र की रहने वाली है. अघोरिया बाजार इलाके में रहकर यहां पढ़ाई करती है. उसके ही इलाके के एक लड़के से दोस्ती है. कोचिंग से आने दौरान उसकी पत्नी प्रेमजाल में फंसाने का आरोप लगाकर मारपीट करने लगी. बाल पकड़ कर सड़क पर घसीट दिया. पुलिस के पहुंचने के बाद उसकी जान बची. अपर थानेदार दारोगा राजबल्लभ प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन