गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग के शूटर शांतनु शिवम के लोकल कनेक्शन को खंगाल रही एसटीएफ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jul 2024 1:07 AM
गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग के शूटर शांतनु शिवम के लोकल कनेक्शन को खंगाल रही एसटीएफ
-गायघाट के बोआरीडीह गांव में भी पहुंच कर एसटीएफ ने जुटायी थी जानकारी-पुलिस उसके परिजन व पुराने दोस्तों से भी शांतनु के बारे में की पूछताछ मुजफ्फरपुर. दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग के शूटर मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बोआरी डीह निवासी शांतनु शिवम के लोकल कनेक्शन को बिहार एसटीएफ की टीम खंगाल रही है. गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र में चार ग्लोक पिस्टल के साथ शांतनु शिवम के पकड़े जाने के बाद बिहार एसटीएफ टीम उनके पैतृक गांव गायघाट के बोआरी डीह पहुंची थी. स्थानीय पुलिस के सहयोग से शूटर शांतनु शिवम के परिजनों से लंबी पूछताछ की है. वहीं, गायघाट थाने की पुलिस शांतनु के राजस्थान जाने से पहले इलाके के किस- किस लड़के से करीबी दोस्ती थी इसके बारे में जानकारी जुटा रही है. शांतनु लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ने के बाद गायघाट या जिले के किसी और लड़के से तो गिरोह से जुड़ने के लिए संपर्क नहीं किया था. इस बिंदु पर भी जिला पुलिस की विशेष टीम व बिहार एसटीएफ जांच कर रही है. एएसपी पूर्वी शहरियार अख्तर के अनुसार शूटर शांतनु शिवम का गायघाट थाने में कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं मिला है. पुलिस ने जब स्थानीय स्तर पर छानबीन की है तो पता चला है कि उसका पारिवारिक स्थिति भी आर्थिक रूप से कमजोर है. वह करीब एक साल पहले राजस्थान कमाने के लिए गया था. वहां, कैसे व किस तरह से लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ा इसकी जांच अब गोपालगंज जिले की पुलिस करेगी. गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग ने उत्तर बिहार समेत नेपाल बॉर्डर तक अपना शूटर तैयार कर लिया है. पिछले एक साल में इस गैंग के द्वारा जो भी वारदात को अंजाम दिया गया है, उसका तार मुजफ्फरपुर , पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज समेत कई जिलों से जुड़ा है. यहां से लॉरेंस विश्नोई गैंग के शूटरों की भी गिरफ्तारी की जा चुकी है. गोपालगंज के कुचायकोट में चार ग्लॉक पिस्टल के साथ इस गैंग से जुड़े दो शूटरों के पकड़े जाने के बाद से बिहार पुलिस की सभी जांच एजेंसियां अलर्ट मोड में है. मुजफ्फरपुर व मोतिहारी में किस बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग थी इसके बारे में बिहार एसटीएफ समेत कई जिलों की पुलिस टीम जानकारी जुटा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










