ePaper

सहरसा-सरहिंद व दरभंगा-अमृतसर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Updated at : 12 Jun 2024 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
सहरसा-सरहिंद व दरभंगा-अमृतसर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

सहरसा-सरहिंद व दरभंगा-अमृतसर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर यात्रियों की सुविधा के लिए सहरसा-सरहिंद व दरभंगा-अमृतसर के बीच एक-एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलेगी. इसको लेकर पूर्व मध्य रेल की ओर से सूचना जारी कर दी गयी है. गाड़ी संख्या- 05575 सहरसा-सरहिंद स्पेशल 12 जून को सहरसा से 19.30 बजे खुलकर 14 जून को 00.05 बजे सरहिंद पहुंचेगी. सरहिंद से वापसी में गाड़ी संख्या 05576 सरहिंद-सहरसा स्पेशल 14 जून को सरहिंद से 02.00 बजे खुलकर 15 जून को 09.45 बजे सहरसा पहुंचेगी. अप व डाउन दिशा में यह ट्रेन मानसी, खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी. इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर के 15 कोच लगेंगे. वहीं गाड़ी संख्या- 05559 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल 13 जून को दरभंगा से 20.20 बजे खुलकर 15 जून को 01.25 बजे अमृतसर पहुंचेगी. अमृतसर से वापसी में गाड़ी संख्या 05560 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल 15 जून को अमृतसर से 04.25 बजे खुलकर 16 जून को 10.00 बजे दरभंगा पहुंचेगी. अप व डाउन दिशा में यह ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी. इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर के 14 कोच लगेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन