जयनगर-दानापुर इंटसिटी के इंजन के ब्रेक से धुआं निकला, अफरातफरी

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के दुबहा एवं ढोली रेलवे स्टेशन के बीच रविवार को जयनगर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन के ब्रेक से अचानक धुआं निकलने लगा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सकरा मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के दुबहा एवं ढोली रेलवे स्टेशन के बीच रविवार को जयनगर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन के ब्रेक से अचानक धुआं निकलने लगा. यह देखते ही चालक ने ट्रेन को 75 नंबर रेलवे गुमटी के निकट रोक दिया. ट्रेन रुकते ही अफरातफरी मच गयी. धुआं निकलते देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. चालक ने ट्रेन से उतरकर ब्रेक को देखा और सूझबूझ से ठीक किया. इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी़ स्थानीय लोगों ने बताया कि जयनगर से दानापुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस जयनगर से दानापुर जा रही थी. ट्रेन काफी रफ्तार में थी. ट्रेन को ढोली स्टेशन पर रुकना था. इससे पहले ही 75 नंबर रेलवे गुमटी से पूर्व इंजन के पास के ब्रेक से धुआं तेजी से निकलने लगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन