स्मार्ट सिटी : सीवरेज निर्माण को लेकर खोदा मरीन ड्राइव रोड, आज बंद रहेगा यातायात
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Aug 2024 12:59 AM
स्मार्ट सिटी : सीवरेज निर्माण को लेकर खोदा मरीन ड्राइव रोड, आज बंद रहेगा यातायात
-सिकंदरपुर स्टेडियम चौक पर ही ब्लॉक रहेगा ट्रैफिक, सरैयागंज टावर से कंपनीबाग से ही आना-जाना करेंगे लोग -बुधवार की दोपहर बाद से ही सड़क के बीचों-बीच हुई खुदाई के कारण मरीन ड्राइव रोड को कर दिया है बंद मुजफ्फरपुर. स्मार्ट सिटी से चल रहे सीवरेज एवं ड्रेनेज प्रोजेक्ट को लेकर सिकंदरपुर मरीन ड्राइव रोड काे निर्माण एजेंसी ने बंद कर दिया है. मरीन ड्राइव रोड में मेनहोल निर्माण के लिए बीचों-बीच खुदाई की गयी है. इससे बुधवार की दिन से ही इस रोड का ट्रैफिक ब्लॉक हो गया है. इस कारण लोगों को काफी परेशानी हुई. गुरुवार को पूरे दिन सिकंदरपुर स्टेडियम चौक पर ही ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा. इससे करबला रोड और मरीन ड्राइव दोनों तरफ की आवागमन बंद रहेगी. नगर आयुक्त नवीन कुमार ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है. ट्रैफिक पुलिस को निर्माण होने तक वैकल्पिक व्यवस्था यानी सरैयागंज टावर रोड से ही कंपनीबाग की तरफ आने-जाने के लिए वन-वे खोलने का आदेश दिया गया है. पथ प्रमंडल वन के कार्यपालक अभियंता को भी निर्माण स्थल के आसपास पानी का छिड़काव कराने को कहा गया है. बता दें कि स्मार्ट सिटी के एबीडी एरिया में अंडरग्राउंड सीवरेज एवं ड्रेनेज प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. सिकंदरपुर मन किनारे तीन जगहों पर आईपीएस का निर्माण होना है, जिससे गंदे पानी का ट्रीटमेंट कर मन में गिराया जायेगा. वहीं, मन में पानी भरने के बाद उसे स्लुइस गेट के रास्ते नदी में छोड़ दिया जायेगा. इससे नदी में गंदे पानी का बहाव नहीं होगा. —– सिकंदरपुर रोड के मैनहोल के गड्ढे में फंसा ट्रक, तीन घंटे तक बंद रहा आवागमन मुजफ्फरपुर. सिकंदरपुर चौक से राणी सती मंदिर रोड में अनुपम कॉम्पलेक्स के समीप सीवरेज के खोदे गये गड्ढे में बुधवार की सुबह-सुबह ट्रक फंस गया. सामान से लोड ट्रक के फंसने से यह रोड ही ब्लॉक हो गया. इससे आसपास के लोगों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट में माल उतारने व चढ़ाने पहुंचे दूसरे ट्रक के चालकों को काफी परेशानी हुई. कई घंटे तक ट्रक फंसा रहा. किसी तरह क्रेन मंगा सामान से लोड ट्रक को बाहर निकाला गया. इसके बाद इस रोड से आवागमन चालू हो सका. बता दें कि पंद्रह दिनों के भीतर सिकंदरपुर रोड में 100 मीटर की एरिया में तीन-तीन जगहों पर रोड के धंसने की शिकायत मिली है. सभी जगहों पर सीवरेज की पाइपलाइन बिछाने एवं मैनहोल के कारण ही सड़क धंसी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










