नगर पंचायत मुरौल की कार्यपालक पदाधिकारी से शो कॉज, वेतन बंद
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
नगर पंचायत मुरौल की कार्यपालक पदाधिकारी से शो कॉज, वेतन बंद
विज्ञापन
-अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने एवं कार्य में लापरवाही का मामला-डीएम ने जांच के बाद की कार्रवाई
मुजफ्फरपुर.
छठ घाटों पर व्रतियों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए डीएम सुब्रत कुमार सेन ने नगर पंचायत मुरौल के घाटों का निरीक्षण किया. नगर पंचायत मुरौल के कार्यपालक पदाधिकारी को खोजा गया और उपस्थित होने का निर्देश दिया गया. लेकिन वे अनुपस्थित रहे. कार्यपालक पदाधिकारी मुरौल द्वारा जिला पदाधिकारी से न तो छुट्टी ली गयी थी और न ही कोई जानकारी दी गयी थी. बल्कि बिना किसी सूचना के अनधिकृत रूप से अनुपस्थित थे. छठ जैसे महापर्व के अवसर पर अनुपस्थित रहने व छठ घाटों की तैयारी में पर्यवेक्षण नहीं करने व उनके कर्तव्य एवं दायित्व के प्रति लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत मुरौल से स्पष्टीकरण किया है. पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है. साथ ही वेतन स्थगित करते हुए पूछा गया है कि क्यों नहीं आपके विरुद्ध प्रपत्र ””””क”””” गठित कर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा कर दी जाये. डीएम ने छठ महापर्व के अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने कर्तव्य एवं दायित्व का जिम्मेदारी से निर्वहन करने का निर्देश दिया है. कार्य में कोताही, लापरवाही रहने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन