जिला पंचायती राज पदाधिकारी से तीसरी बार शो कॉज, डीएम ने दी चेतावनी
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :04 Nov 2024 8:48 PM (IST)
विज्ञापन

जिला पंचायती राज पदाधिकारी से तीसरी बार शो कॉज, डीएम ने दी चेतावनी
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
जिला पंचायती राज पदाधिकारी नवीन कुमार से जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने तीसरी बार उनसे स्पष्टीकरण मांगा है. साथ ही प्रपत्र क गठन करते हुए विभागीय कार्यवाही को लेकर विभाग को रिपोर्ट करने की चेतावनी भी दी है़. बताया गया कि पिछले दिनों जिलाधिकारी ने पंचायती राज कार्यालय का निरीक्षण किया था. इस दौरान कई खामियां पाई गई थी. इसे शीघ्र दुरुस्त करते हुए अनुपालन रिपोर्ट सौंपने को कहा था, लेकिन इस आदेश को गंभीरता से नहीं लिया गया. इसी आधार पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी समेत कई कर्मियों का सितंबर का वेतन भुगतान स्थगित कर दिया था. इसके बाद स्पष्टीकरण भी मांगा गया, लेकिन अब तक संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. तीसरी बार उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा है और तीन दिनों के अंदर जवाब देने को कहा है.बताया गया कि निरीक्षण के दौरान पाया कि पंचायत कार्यालय में स्थापना से संबंधित वांछित सूचनाओं और अभिलेखों का संधारण मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाया गया. इसके अलावा सूचना के अधिकार अधिनियम अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में बहुत मामले लंबित पाए गए. कई आवेदन तो चार-चार माह से लंबित थे. इसमें से कुछ आवेदन तो समय पार हो चुके थे. जिलाधिकारी ने ऐसी कार्यशैली पर खेद जताई थी.निरीक्षण के दौरान सेवांत लाभ से संबंधित 10 मामले लंबित पाए गए. इसमें भी स्पष्टीकरण मांगा गया और मामलों का निष्पादन होने तक वेतन भुगतान पर रोक लगाई गई थी. कैश बुक के अनुसार 11 करोड़ 82 लाख 67 हजार 484 रुपये अवशेष पाए गए. इसका समायोजन नहीं किया गया था. विभाग से प्राप्त आवंटन का भी अपडेट रिपोर्ट नहीं दिया गया. पंचायत सरकार भवन निर्माण और मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के क्रियान्वयन में भी अनियमितता पाई गई थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




