संजय अध्यक्ष व राजीव बने प्रधान सचिव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Sep 2024 1:30 AM
संजय अध्यक्ष व राजीव बने प्रधान सचिव
मुजफ्फरपुर.मुजफ्फरपुर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव दामुचक स्थित संघ भवन में संपन्न हुआ. चुनाव पदाधिकारी के रूप में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण के अध्यक्ष नवोदय ठाकुर रहे. प्रतिनिधि सभा की बैठक अध्यक्ष प्रद्युम्न प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई. अतिथियों ने पूर्व महासचिव जगदीश मिश्रा व महेंद्र प्रसाद शाही की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. प्रद्युम्न प्रसाद सिंह ने वर्तमान कमेटी का विघटन किया. इसके बाद चुनाव पदाधिकारी नवोदय ठाकुर ने चुनाव पर्यवेक्षक सत्येन्द्र नारायण मिश्रा की उपस्थिति में नई कमेटी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की.इसमें बारी-बारी से सभी पदों के लिए नाम सभा के सामने प्रस्तावित किया गया. सदन की सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया.सम्मानित अध्यक्ष प्रद्युम्न प्रसाद सिंह बनाये गये. वहीं संजय तिवारी को अध्यक्ष व राजीव रंजन काे प्रधान सचिव बनाया गया. कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रशेखर ठाकुर, वरीय अध्यक्ष उपेन्द्र ठाकुर, वरीय उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद ठाकुर, उपाध्यक्ष कुमारी वर्षा, उपाध्यक्ष मो सोहराब, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, उप प्रधान सचिव पंकज, राजकिशोर सिंह व गुलाब यादव, सचिव आलोक सिंह, अशोक, अनीता सिन्हा, डाॅ प्रभात, कोषाध्यक्ष रामनिवास सिंह, कार्यालय सचिव रामाशंकर, अंकेक्षक प्रफुल्ल, मीडिया प्रभारी प्रभात रंजन, संगठन सचिव विजय सिंह, संगठन सचिव श्वेत कमल, संगठन सचिव चन्द्र भूषण, संगठन सचिव विवेकानंद, संगठन सचिव नंदवीर तिवारी बनाए गये. चुनाव के दौरान बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के उप महासचिव मनोज, सारण के सत्येंद्र नारायण सिंह व सुरेंद्र सिंह, पश्चिम चंपारण के विपिन यादव, राज्य कार्य समिति के मनीष, मनोज यादव, कपिलदेव सिंह, प्रसून, कौशल किशोर गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










