तीन जिलों को जोड़ने बाकी सड़क की हालत खराब

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और दरभंगा को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। बड़गांव चौक पर बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, प्रशासन बेखबर है।

विज्ञापन

बंदरा,मुजफ्फरपुर- बरौनी हाइवे को दरभंगा फोरलेन से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क पिलखी से मैठी टॉल प्लाजा जाने वाली सड़क के बड़गांव चौक पर स्थिति बहुत ही खराब है.बड़गांव चौक स्थित तिमुहानी पूरब प्रखंड मुख्यालय होते हुए पूसा(समस्तीपुर), दक्षिण में पिलखी पुल और उत्तर में मैंठी टॉल प्लाजा से जोड़ती है.इस तिमुहानी से रोजाना सैंकड़ो वाहनों का आवागमन होता है.करीब पांच वर्ष पूर्व इस सड़क का निर्माण कराया गया था.लेकिन देखरेख के अभाव में बड़गांव चौक पर करीब दो सौ फीट में जगह जगह बन गये अब आवागमन करने वालों के लिये जानलेवा साबित हो रहा है. जर्जर सड़क के गड्ढे में फिलहाल जमे बारिश के पानी ने इसे औऱ नारकीय व जानलेवा बना दिया है.इस व्यस्तम सड़क से रोज शासन प्रशासन, जनप्रतिनिधियों की वाहन गुजरती है लेकिन कोई इसका सुधि नही ले रहा है.पिछले दिनों जिला पार्षद मुकेश ओझा और स्थानीय मुखिया अब्दुल सत्तार अंसारी के सहयोग से गिट्टी और मोरम डाल कर चलने लायक बनाया गया था.लेकिन वर्षा और व्यस्ततम ट्रैफिक लोड के कारण वह पर्याप्त नही हुआ.नतीजा गड्ढ़े फिर से निकल आये हैं. बड़गांव पंचायत के मुखिया अब्दुल सत्तार अंसारी ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत सरफुद्दीनपुर से बंदरा, बैंगरी, केवटसा चौक होते हुए सखौरा चौक (ननकार) तक यह सड़क बनाया गया था. बीच में रिपेयरिंग भी कराया गया, लेकिन वो केवल खानापूर्ति ही था.अब बरसात के दौरान बड़गांव चौक के समीप कई छोटे बड़े जानलेवा गड्ढा बन गया है.जिसमें आये दिन ज्यादातर ई रिक्शा और बाईक सवार गिरकर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं.पिछले दिनों उस गड्ढे में मैठी सब्जी मंडी में जा रहे एक केला व्यवसाई गिर गए थे.जिस कारण उसका पैर टूट गया.गड्ढे में कई बच्चे भी गिर गये थे.स्थानीय लोगों के सतर्कता से उन्हें डूबने से बचाया गया था.यह सड़क मुजफ्फरपुर,समस्तीपुर , दरभंगा जिले को जोड़ने समेत पटना की दूरी को भी कम करता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन