घर में घुसकर गूंगी महिला के साथ किया दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

मुशहरी़ थाना क्षेत्र के एक गांव में गूंगी महिला के साथ पड़ोस के एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया़ घटना एक अगस्त रात नौ बजे हुई.

विज्ञापन

महिला के पति ने पड़ोसी गांव के युवक को बनाया आरोपी पीड़ित महिला का मेडिकल में चल रहा इलाज मुशहरी़ थाना क्षेत्र के एक गांव में गूंगी महिला के साथ पड़ोस के एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया़ घटना एक अगस्त रात नौ बजे हुई. पीड़िता के पति ने मुशहरी थाने में आवेदन देकर अपनी गूंगी पत्नी का एसकेएमसीएच में इलाज कराये जाने की बात कही है. कहा है कि विगत गुरुवार को जब वह घर पहुंचा तो उसने घर से पड़ोस के एक व्यक्ति को निकलते देखा. जब वह घर में गया तो उसकी पत्नी रो रही थी. उसे देखकर उसने अपनी व्यथा इशारे में बतायी. उसके बाद 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया. दो अगस्त को थाने में आवेदन देकर पत्नी को एसकेएमसीएच इलाज कराने ले गया. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है़ जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जायेगी. इस घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है. उधर, महिला एसकेएमसीएच में इलाजरत है. हालांकि आवेदन देने के बाद भी शनिवार की देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन