बड़े भाई की साली की मांग में सिंदूर डाला, शादी से किया इंकार

Updated:
विज्ञापन

देवरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने बड़े भाई की साली की मांग में सिंदूर डाल दिया और अब शादी करने से इनकार कर रहा है़ स्वजन ने थाने में लिखित आवेदन दिया है़

विज्ञापन

प्रतिनिधि, देवरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने बड़े भाई की साली की मांग में सिंदूर डाल दिया और अब शादी करने से इनकार कर रहा है़ स्वजन ने थाने में लिखित आवेदन दिया है़ बताया गया कि सोमवार की शाम भाई के ससुराल पहुंचे युवक ने अपनी भाभी की सहोदर बहन की मांग में सिंदूर डाल कर फरार हो गया़ अब वह शादी करने से इनकार कर दिया है़ इस कारण युवती के स्वजन देवरिया थाने का चक्कर लगा रहे है़ं स्वजन ने थाने में लिखित आवेदन दिया है़ युवती की मां ने बताया कि हमने अपनी बड़ी बेटी की शादी साहेबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में किया है़ मेरे दामाद का छोटा भाई दो साल से मेरी छोटी वाली बेटी से बातचीत करता था और बार-बार बोलता था कि मैं उससे शादी करूंगा़ इसी बीच सोमवार को एक बाइक पर दो युवक मेरे घर पहुंचे और चाय-नाश्ते के बाद पाॅकेट में छुपा कर रखे सिंदूर मेरी बेटी की मांग में भर दिया़ मेरी बेटी सिंदूर रखे जाने की बात जैसे ही हमें बतायी और मैं पूछना चाही कि आपने चोरी-छिपे सिंदूर क्यों डाल दिया है, तब तक बाइक से फरार हो गये़ जब लड़के से पूछा कि जब आपने शादी कर ही ली तो अपने घर ले जाइये़ इस पर लड़का का कहना है कि हमने ऐसे ही सिंदूर डाल दिया है़ मैं उसे न अपने घर ले जाउंगा और न ही उससे शादी ही करेंगे़ मामले को लेकर मंगलवार को स्वजन देवरिया थाने पहुंचकर आवेदन दिया है़ थानाध्यक्ष रामविनय कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त नहीं हुई है़ आवेदन मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन