एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पंजाब पुलिस
पंजाब पुलिस मंगलवार को अहियापुर इलाके के नाजिरपुर में छापेमारी की
संवाददाता. पंजाब पुलिस मंगलवार को अहियापुर इलाके के नाजिरपुर में छापेमारी की. आरोपित फरार हो गया. बताया जाता कि नाजिरपुर का साहिल महतो पंजाब में नारकोटिक्स एक्ट के तहत आरोपी है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस अहियापुर पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करने पहुंची थी. वह 2021 से फरार चल रहा है. बताया जाता है कि पंजाब पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया था. जेल में रहने के दौरान साहिल ने गलत नाम पता देकर जमानत करा लिया. जब उसके पते का सत्यापन कराया गया तो वह फर्जी निकला. इसी सिलसिले में पंजाब पुलिस आयी थी. स्थानीय सरपंच ने अहियापुर थाने को लिखित सूचना दी है कि इस नाम का व्यक्ति गांव में नहीं है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए