ePaper

पुलिस की गश्ती गाड़ी ने दो छात्राओं को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Updated at : 12 Jun 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस की गश्ती गाड़ी ने दो छात्राओं को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

पुलिस की गश्ती गाड़ी ने दो छात्राओं को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन

:: कटरा के यजुआर थाना क्षेत्र के गाेविंद चौक के समीप की घटना :: ग्रामीणों ने कहा- नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था चालक

प्रतिनिधि, कटरा प्रखंड के यजुआर थाना क्षेत्र के यजुआर मध्य पंचायत अंतर्गत गोविंद चौक के निकट यजुआर से लखनपुर सड़क पर 112 नंबर की पुलिस की गाड़ी का संतुलन बिगड़ने के कारण ठोकर लगने से 12 वर्षीय बच्ची की की मौत हो गयी. वही दूसरी बच्ची बुरी तरह से घायल हो गयी. स्थानीय मुखिया सुमन नाथ ठाकुर ने कहा कि यजुआर मध्य निवासी रूपेश झा की पुत्री किरण कुमारी (12) व यजुआर पूर्वी के अनगोवा माधोपुर निवासी मो हैदर की पुत्री (11) महजबीन गुरुवार को दिन में 11 बजे कोचिंग से पढ़ कर साइकिल से घर जा रही थी. तभी सड़क किनारे साइकिल लगाकर किनारे स्थित नाश्ता की दुकान से समोसा खरीदने के लिए रूकी थी. उसी क्रम में पुलिस गश्ती की 112 नंबर की गाड़ी तेज रफ्तार से आते हुए दुकान में घुस गयी. घटना में किरण कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गया. उपस्थित लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गयी. थानाध्यक्ष हेमंत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. स्थिति का जायजा लिया. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव पहुंचने से परिजनों में शोक की लहर है.

ग्रामीणों व आक्रोशित लोगों ने पंचायत के मुखिया सुमननाथ ठाकुर व यजुआर पूर्वी पंचायत के मुखिया मो गौस के नेतृत्व में पीड़ित परिवार को मुआवजा की मांग व दोषी पर कार्रवाई की मांग को लेकर लगभग छह घंटे तक यजुआर- लखनपुर मार्ग को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने इस दौरान जम कर प्रदर्शन किया. सभी सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे. इंस्पेक्टर सुभनारायण यादव व डीएसपी शहरयार आलम ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थित का जायजा लिया. लोगों को समझा बुझाकर रास्ता को जाम से मुक्त कराया. आरोपित पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. उसके बाद लोगों ने जाम हटाया. मुखिया ने आरोप लगाया कि पुलिस पदाधिकारी स्वयं गाड़ी नशे की हालत में चला रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

PRASHANT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन