टंकी फटने से लोगों को नहीं मिल रहा नल जल का पानी

Updated:
विज्ञापन

पारू प्रखंड की पारू दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या-1 में सात निश्चय योजना से नल-जल का पानी लोगों को नहीं मिल रहा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पारू प्रखंड की पारू दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या-1 में सात निश्चय योजना से नल-जल का पानी लोगों को नहीं मिल रहा है. लगभग छह माह पहले लगायी गयी पानी की दोनों टंकी फट चुकी है, जिससे नल-जल योजना से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो चुकी है़ ऐसे में वार्ड-1 के लोग भीषण गर्मी में दूसरे के चापाकल से पानी लाने को विवश हैं. मामले में मुखिया सकिला खातून ने बताया कि वार्ड संख्या-1 की वार्ड सदस्य गीता देवी के खाते पर टंकी बदलने एवं मरम्मत के लिए 25 हजार रुपये छह माह पहले ही भेज दिये गये थे. फिर भी आजतक टंकी बदली नहीं गयी है़ इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारी से की जायेगी़ बीडीओ ओम राजपूत ने बताया कि जल्द ही मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन