जंक्शन के यूटीएस काउंटर से यात्री का मोबाइल उड़ाया
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
जंक्शन के यूटीएस काउंटर से यात्री का मोबाइल उड़ाया
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
जंक्शन के यूटीएस काउंटर एरिया से रविवार को एक यात्री का मोबाइल चार्जिंग पॉइंट से चोरी हो गया. उसके शोर मचाने के बाद जीआरपी की टीम ने तत्काल शक के आधार पर एक युवक को पकड़ा. उससे काफी देर तक पूछताछ की गयी. मामले में जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि शक के आधार पर पकड़े गये, युवक से कुछ भी बरामद नहीं हुआ. मामले में जीआरपी की ओर से सीसीटीवी के रिकॉर्ड से संदिग्ध को पहचाने की कोशिश की गयी है. वहीं शातिर को पकड़ने के लिये छानबीन जारी है. जिनका मोबाइल चोरी हुआ, वे जिला के रहने वाले हैं, उन्होंने जीआरपी में शिकायत दर्ज करायी है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन