नगर निगम : जुब्बा सहनी पार्क के समीप 50 रुपये लगेगा पार्किंग शुल्क

Updated:
विज्ञापन

नगर निगम : जुब्बा सहनी पार्क के समीप 50 रुपये लगेगा पार्किंग शुल्क

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. मिठनपुरा स्थित जुब्बा सहनी पार्क व आम्रपाली ऑडिटोरियम के समीप होने वाली गाड़ियों की पार्किंग शुल्क में वृद्धि कर दी गयी है. नये दर के अनुसार, अब यहां पर चार चक्का वाहन खड़ी करने पर तीन घंटे का नगर निगम 50 रुपये वसूल करेगा. इसी तरीके से तीन चक्के वाहनों को 20 रुपये, बाइक को 10 रुपये एवं साइकिल को दो रुपये तीन घंटे के लिए देना पड़ेगा. सशक्त स्थायी समिति से नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मियों को एक के बदले दो सेट वर्दी देने का भी फैसला लिया गया. वहीं, शहर के जिन सड़कों का नामकरण महापुरुषों आदि के नाम पर किया गया है. जल्द से जल्द गजट प्रकाशित करने के लिए प्रस्ताव सरकार के पास भेजने का आदेश स्टैडिंग कमेटी ने दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन