हथियार के बल पर फाइनेंस कर्मियों से लूटपाट से दहशत
देवरिया थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मार्गों पर शुक्रवार को दो बाइक सवार पांच हथियारबंद बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मी और एक बैंककर्मी को निशाना बनाया़
देवरियाकोठी़ देवरिया थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मार्गों पर शुक्रवार को दो बाइक सवार पांच हथियारबंद बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मी और एक बैंककर्मी को निशाना बनाया़ इस दौरान बंदूक के बट से मारकर 66 हजार रुपये लूट लिया़ घटना के बाद से क्षेत्र के व्यवसायियों व राहगीरों में दहशत का माहौल है़ कुछ दुकानदारों ने बताया कि बुधवार को संदेह के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बांड बनाकर छोड़ दिया था़ संध्या में फाइनेंस व बैंक कर्मी को बदमाशों ने अपना निशाना बनाते हुए लूट की घटना का अंजाम दिया़ पुलिस ने दोनों घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद देर रात तक पीड़ित बैंक कर्मी से आवेदन लेने से इंकार कर दिया़ इसके बाद पीड़ित फाइनेंस व बैंक कर्मियों ने एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन से शनिवार को शिकायत की़ इसके बाद देवरिया पुलिस ने आवेदन लेकर एफआईआर दर्ज की है़ थानाध्यक्ष रामविनय कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है़
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए