छात्र-छात्राओं के दांतों की जांच, बताये सुरक्षा के उपाय

Updated:
विज्ञापन

बीआरएबीयू के वनस्पति विज्ञान विभाग में ओरल हेल्थ कैंप

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.बीआरएबीयू के वनस्पति विज्ञान विभाग ने ओरल हेल्थ जागरूकता कैंप लगाया. इस मौके पर डेंटिस्ट डॉ राहुल कुमार ने विभाग के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को दांतों की सुरक्षा और देखभाल से संबंधित जरूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कम से कम छह माह के अंतराल पर डेंटिस्ट से दांतों का चेकअप कराना चाहिए. उन्होंने दांतों की बीमारी पायरिया, फ्लोसिस्, कैवीटी के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि तंबाकू से बने उत्पादों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. शराब का सेवन भी दांतों के लिए हानिकारक है. दांतों की सुरक्षा के लिए पानी में फ्लोराइडेशन का सेवन बढ़ाना जरूरी है. विभाग की अध्यक्षा डॉ रंजना ने कहा कि ओरल हेल्थ जागरूकता कैंप का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में दांतों की साफ-सफाई व देखभाल को लेकर जागरूकता लाना है. उन्होंने बताया कि नियमित रूप से ब्रश करना, फ्लॉसिंग करना, नियमित माउथवॉश का प्रयोग करना और हर छह महीने पर चेकअप कराना जरूरी है. इस मौके पर डॉ गौरव पांडेय, डॉ नीलम, डॉ पूनम, डॉ दीपक, डॉ नीति किरण, डॉ रितिका सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन