अहियापुर में टहलने निकले वृद्ध को ट्रक ने रौंद, मौत

Updated:
विज्ञापन

अहियापुर में टहलने निकले वृद्ध को ट्रक ने रौंद, मौत

विज्ञापन

फोटो दीपक 30 मुजफ्फरपुर. अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदन बखरी में मंगलवार की सुबह टहलने निकले वृद्ध को ट्रक ने रौंद दिया. लोगों ने एसकेएमसीएच में भर्ती कराया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान चंदन बखरी निवासी शिवनाथ प्रसाद मेहता के रूप में हुई है. मृतक के बेटे जितेंद्र कुमार ने मैडिकल ओपी में अपना बयान दर्ज करवाया है. उसने पुलिस को बताया है कि उसके पिता जी सुबह में टहलने निकले थे. उसी दौरान अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दिया. मेडिकल पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन