मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सीटीबी से सीधे प्लेटफॉर्म 1, 6, 7 व 8 पर जा सकेंगे यात्री,यात्रियों की सुविधा के लिए मेगा ब्लॉक की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग (CTB) का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। इसके चालू होने से यात्रियों की भीड़ कम होगी और प्लेटफॉर्म तक पहुंच आसान होगी।

विज्ञापन

Muzaffarpur Junction CTB Connecting: मुजफ्फरपुर जंक्शन के पुनर्विकास और यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है. जंक्शन पर कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग (सीटीबी) कनेक्टिंग का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. इसके पूर्ण होकर चालू होते ही जंक्शन के मुख्य प्रवेश द्वार और पुराने सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों का दबाव लगभग आधा घटने की उम्मीद जताई जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Muzaffarpur Railway Station: प्लेटफॉर्म 1, 6, 7 व 8 पर सीधे जा सकेंगे यात्री

सीटीबी के चालू होने के बाद यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए अनावश्यक घूमना नहीं पड़ेगा. यात्री सीटीबी से सीधे प्लेटफॉर्म संख्या 1, 6, 7 और 8 पर आसानी से पहुंच सकेंगे. परियोजना के तहत सीटीबी से चारों प्लेटफॉर्मों के ऊपर फ्लोर निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है. अब प्लेटफॉर्मों को जोड़ने के लिए सीढ़ियों के निर्माण का कार्य शुरू किया जा रहा है.

सीढ़ियों के निर्माण के लिए 10 दिनों के मेगा ब्लॉक की तैयारी

सीटीबी को प्लेटफॉर्मों से जोड़ने वाली सीढ़ियों के निर्माण को रफ्तार देने के लिए रेलवे प्रशासन 10 दिनों का मेगा ब्लॉक लेने की योजना बना रहा है. ब्लॉक के दौरान पुरानी बाधाओं और संरचनाओं को हटाकर नई सीढ़ियों को सीटीबी से जोड़ा जाएगा. इसके साथ ही यात्रियों को स्वच्छता और सुविधा प्रदान करने के लिए सीटीबी परिसर में आधुनिक शौचालय के संचालन हेतु टेंडर प्रक्रिया भी तेजी से चलाई जा रही है.

पुराने भवनों को ध्वस्त कर बनेगा आधुनिक परिसर

सीटीबी से यात्रियों की आवाजाही शुरू होते ही प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर स्थित पुराने और जर्जर भवनों को ध्वस्त करने का रास्ता पूरी तरह साफ हो जाएगा. पुरानी संरचनाओं को हटाकर वहां आधुनिक और विश्वस्तरीय निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे. हाल में वरीय अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद इस पूरी कवायद को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन