रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने पर होल्डिंग टैक्स में 5% छूट, नगर विकास विभाग ने जारी किया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

रेन वाटर हार्वेस्टिंग

नगर विकास एवं आवास विभाग ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग (छत वर्षा जल संचयन) की व्यवस्था स्थापित करने पर मकान मालिकों को होल्डिंग टैक्स में 5% छूट देने का निर्देश जारी किया है. इस अभियान के तहत सार्वजनिक तालाबों के जीर्णोद्धार पर भी जोर दिया जाएगा.

विज्ञापन

Rainwater Harvesting : मुजफ्फरपुर. जल-जीवन-हरियाली अभियान को गति देने और आम नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के सभी नगर निकायों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है. विभाग के परियोजना पदाधिकारी-सह-अपर निदेशक देवेंद्र सुमन ने सभी नगर आयुक्तों और कार्यपालक पदाधिकारियों को पत्र भेजकर वर्षा जल संचयन, सार्वजनिक जल स्रोतों के संरक्षण तथा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Nagar Nigam: होल्डिंग टैक्स में 5 प्रतिशत की छूट का प्रावधान

विभाग ने स्पष्ट किया है कि नगर निकाय क्षेत्र में स्थित निजी भवनों और बहुमंजिला अपार्टमेंट में रेन वाटर हार्वेस्टिंग (छत वर्षा जल संचयन) की व्यवस्था स्थापित करने पर मकान मालिकों को होल्डिंग टैक्स में 5 प्रतिशत की सीधी छूट दी जाएगी. यह छूट बिहार नगरपालिका संपत्ति कर नियमावली, 2013 के नियम 11(3) के तहत मिलेगी. निकायों को अपने क्षेत्र में ऐसी जल संचयन संरचनाओं का डेटा अपडेट कर दो दिनों के भीतर एमआईएस (MIS) सेल को भेजने का आदेश दिया गया है.

Holding tax discount: सार्वजनिक तालाब-पोखरों का होगा जीर्णोद्धार

जल-जीवन-हरियाली अभियान के अवयव-02 के तहत सार्वजनिक तालाबों और पोखरों के संरक्षण व जीर्णोद्धार पर भी विशेष बल दिया गया है. वित्तीय वर्ष 2026-27 के निर्धारित लक्ष्य और लंबित योजनाओं पर तुरंत काम शुरू कर उन्हें समय पर पूरा कराने के निर्देश जारी किए गए हैं. इससे क्षेत्र में जल संचयन क्षमता बढ़ेगी और भू-जल स्तर को सुधारने में बड़ी मदद मिलेगी.

हर सप्ताह भेजनी होगी ‘सक्सेस स्टोरी’

अभियान के प्रचार-प्रसार और जन-भागीदारी बढ़ाने के लिए निकायों को सोशल मीडिया के अधिक से अधिक उपयोग का निर्देश दिया गया है. नगर निकायों में होने वाले उत्कृष्ट कार्यों, जन-जागरूकता कार्यक्रमों और सफलता की कहानियों की फोटो, ऑडियो व वीडियो हर सप्ताह जल-जीवन-हरियाली मिशन तथा विभाग को प्रेषित करनी होगी, ताकि इसे जनांदोलन का रूप दिया जा सके


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन