ऑटो से टकरायी नीलगाय, पांच जख्मी

Updated:
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव स्थित एनएच-27 पर शुक्रवार की रात एक नीलगाय ऑटो से टकरा गयी. इस घटना में ऑटो सवार तीन महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये़

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव स्थित एनएच-27 पर शुक्रवार की रात एक नीलगाय ऑटो से टकरा गयी. इस घटना में ऑटो सवार तीन महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये़ मौके पर पहुंची एनएचएआइ के एम्बुलेंस टीम ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. घायलों में मोतीपुर थाने के पंचरुखी निवासी किशोरी पासवान की पत्नी विभा देवी, नागेंद्र पासवान की पत्नी सुनीता देवी, कन्हाई पासवान की पत्नी प्रतिमा देवी, पुरानी बाजार के पवन सिंह और चालक नागेंद्र पासवान शामिल है. चालक नागेंद्र पासवान ने बताया कि घटना की रात पनसलवा से मजदूरों को लेकर लौट रहे थे. तभी रतनपुरा गांव के समीप अचानक नीलगाय ऑटो के सामने आ गयी. थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडे ने बताया कि जख्मी को इलाज के लिए भेजा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन