कथैया में नवविवाहिता की हत्या, शव फंदे से लटका मिला

Updated:
विज्ञापन

कथैया में नवविवाहिता की हत्या, शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन

पांच माह पहले हुई थी शादी, वैशाली जिले के लालगंज में है मायका दहेज में पांच लाख नहीं मिलने पर ससुराल वालों पर मारने का आरोप प्रतिनिधि, मोतीपुर कथैया थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में सोमवार को नवविवाहिता गुंजा कुमारी की हत्या कर दी गयी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. नवविवाहिता के पिता व वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के प्रतापटाड़ निवासी रामनाथ पंडित ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री गुंजा कुमारी की शादी पांच माह पहले प्यारेपुर गांव में किशोरी पंडित के पुत्र संजीत कुमार के साथ की थी. एक माह बाद से ही ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे. दबाव बनाने पर जब वह इंकार करती तो उसके साथ मारपीट की जाती थी. कई दिनों तक उसे घर में बंद रखा जाता था. खाना भी नहीं दिया जाता था. इसके बारे में पुत्री मायके वालों को बताती रहती थी. आरोप लगाया कि सोमवार को ससुराल वालों ने पुत्री की पिटाई की और गला दबाकर हत्या कर दी. उसके बाद आत्महत्या का रूप देने की नीयत से शव को पंखे से लटका दिया गया. पुलिस को बताया कि हत्या के पहले गुंजा की मायके वालों से काफी देर तक बात हुई थी. इस दौरान वह काफी घबरायी हुई थी और रो रही थी. उसने बताया कि फिर 10 बजे पुत्री के ससुराल वाले ने सूचना दी थी कि गुंजा की तबीयत खराब है, आ जाइये. जब पुत्री के ससुराल पहुंचा तो देखा कि लड़की फंदे से लटकी हुई थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद मायके वालों को सौंप दिया गया है. लिखित शिकायत देने को कहा गया है. उसके आलोक में आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन