साइबर अपराधियों का नया ग्रुप सीएसपी संचालकों को बना रहा शिकार

Updated at : 11 Sep 2024 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
साइबर अपराधियों का नया ग्रुप सीएसपी संचालकों को बना रहा शिकार

साइबर अपराधियों का नया ग्रुप सीएसपी संचालकों को बना रहा शिकार

विज्ञापन

-दो बाइक सवार चार अपराधियों ने पांच थाना क्षेत्रों में की वारदात

-मां के अस्पताल में भर्ती होने समेत अन्य मजबूरी बता झांसे में लेते हैं बदमाश

मुजफ्फरपुर.

साइबर अपराधियों के सॉफ्ट टारगेट जिले के सीएसपी संचालक बन गए हैं. ये अपराधी पहले संचालकों को मजबूरी बताकर अपने जाल में फंसाते हैं, फिर क्यूआर कोड को स्कैन करके उनसे रुपये ले लेते हैं. कुछ दिन के बाद उनका अकाउंट होल्ड कर दिया जाता है.

15 दिनों में साइबर अपराधियों ने पांच थाना क्षेत्र गायघाट, पियर, अहियापुर, मीनापुर, बोचहां व मुसहरी थाना क्षेत्र के सीएसपी संचालक अपना शिकार बनाया है. खाता होल्ड होने के बाद पीड़ित संचालक मामले की शिकायत करने के लिए बड़ी संख्या में साइबर थाने पहुंच रहे हैं. पुलिस ने संचालकों से पूछताछ की तो पता चला कि दो बाइक सवार चार अपराधी उनके पास आते हैं. पहले छोटा- मोटा ट्रांजेक्शन करके नजदीकी बढ़ाता है. फिर, मां, पिता या परिवार के किसी सदस्य को बीमार होने की बात कह कर क्यूआर कोड स्कैन करके कैश ले लेता है. फिर, दूसरा तरीका यह बताता है कि वह अपने एक परिचित से आपके खाते में 10 हजार रुपये मंगवा रहा है. आप नौ हजार रुपये कैश दे दीजिए.

सीएसपी संचालक लालच में पड़कर उन्हें रकम दे दे रहे हैं और उनका खाता होल्ड हो जा रहा है. साइबर डीएसपी सीमा देवी ने बताया कि सीएसपी संचालकों से ठगी का नया ट्रेंड सामने आया है. पिछली बार साइबर पुलिस ने जो गिरोह पकड़ा था उसमें सिर्फ एक ही तरीके से मजबूरी बताकर साइबर अपराधी क्यूआर कोड स्कैन कर कैश ले लेता था. लेकिन, अब अपने तरीके बदल लिये हैं. पिछले 10 दिनों में पांच थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया गया है.दो बाइक सवार चार बदमाश हैं जिनके द्वारा किसी से 70 हजार, किसी से एक लाख 10 हजार, किसी को 45 हजार व 75 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया है.

सीएसपी संचालकों के लिए साइबर पुलिस ने जारी की गाइडलाइन-सीएसपी संचालक सेंटर में सीसीटीवी कैमरे लगाएं- जिस व्यक्ति को पैसा दे रहे हैं, उनका हस्ताक्षर किया हुआ आधार कार्ड, गाड़ी का फोटो नंबर के साथ लें- एकमुश्त दस हजार रुपये से अधिक रुपये का ट्रांसफर नहीं करें- रुपये लेन-देन का सारा डिटेल्स एक रजिस्टर में मेंटेन करें- सीएसपी व एइपीएस संचालक बैंक की भूमिका निभाता है तो पुलिस उनको अपराधी समक्ष कर कार्रवाई करेगी=अगले माह सीएसपी संचालकों के साथ बैठकसीएसपी संचालकों के साथ लगातार हो रहे फ्रॉड को लेकर साइबर थाने की पुलिस उनके साथ बैठक करेगी. साइबर डीएसपी सीमा देवी ने बताया है कि अगले माह पहले सप्ताह में ही जिले के सीएसपी व एइपीएस संचालकों के साथ बैठक होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन