ePaper

Muzaffarpur Weather: पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, 8 डिग्री तक गिरा तापमान, जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Updated at : 11 Dec 2024 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur Weather

Muzaffarpur Weather: जिले में अब कनकनी वाली ठंड पड़ने लगी है. पछुआ हवा ने ठंडी बढ़ा दी है. न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. अगले 4 दिन तक अभी लगातार रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट.

विज्ञापन

Muzaffarpur Weather: जिले में आज की सुबह सबसे सर्द रही. सुबह की शुरुआत हाड़ कंपाने वाली ठंड से हुई. सुबह शाम लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है. कोहरे और सर्द हवाओं की वजह से लोगों को कनकनी वाली ठंडी महसूस हो रही है. सुबह के समय अधिक कोहरा होने की वजह से राहगीरों को आने जाने में असुविधा हो रही है. हालांकि, दिन चढ़ते चढ़ते अच्छी धूप निकल आती है, जिससे लोगों को काफी राहत मिलती है. आज सुबह भी कई जगहों पर कोहरा देखने को मिला. आज के मौसम को लेकर विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. आइए, जानते हैं आखिर आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

अगले 4 दिनों तक रहेगी कनकनी

बीते 24 घंटे में मौसम का मिला जुला रूप देखने को मिला. सुबह की शुरुआत कंपकपाती ठंड से हुई तो दिन में थोड़ी बहुत धूप देखने को मिली. धूप खिलने से लोगों को काफी राहत महसूस हुई. बीते दिन यानी मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो वही रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली. वहीं आज को लेकर विभाग ने बताया कि आज से रात के पारे में और गिरावट दर्ज की जाएगी, जिसके वजह से लोगों को अधिक ठंडी महसूस होगी. दिन में पछुआ हवा बहने की भी संभावना है. आज दिन में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो वहीं रात का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अगले 3 से 4 दिनों तक मौसम ऐसे ही सर्द बना रहने वाला है. न्यूनतम तापमान में लगातार कमी दर्ज की जाएगी. हालांकि, दिन में आसमान साफ रहेगा.

Also Read: Muzaffarpur News: छिन्नमस्तिका देवी मंदिर की एक ईंट भी इधर-उधर हुई तो खुदकुशी कर लूंगा, मंदिर के पुजारी ने दी खुली चेतावनी

जिले की हवा प्रदूषित

एक तरफ कोहरा और बढ़ती ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है. दूसरी तरफ शहर की खराब वायु गुणवत्ता से लोग चिंता में हैं. बीते कुछ दिनों से लगातार शहर की आबो हवा खराब हो रखी है. आज सुबह शहर का AQI 188 दर्ज किया गया है. इस तरह की खराब वायु गुणवत्ता लोगों के स्वस्थ्य जीवन के लिए हानिकारक है. सिर्फ मुजफ्फरपुर ही नहीं आसपास के लगभग सभी जिलों में स्थिति यही है. जिलों की हवा प्रदूषण की वजह से जहरीली हो चुकी है.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन