ePaper

Muzaffarpur Weather: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, दिन में धूप से राहत, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Updated at : 09 Dec 2024 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur Weather

Muzaffarpur Weather: जिले में अब कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. लोगों को सुबह शाम घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है. हालांकि, दिन में धूप निकलने से राहत महसूस होती है. जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

विज्ञापन

Muzaffarpur Weather: जिले में अब कनकनी वाली ठंड पड़ने लगी है. सर्द हवाओं ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया है. लोगों को सुबह शाम कड़ाके की सर्दी महसूस हो रही है. सुबह-शाम कोहरा भी देखने को मिल रहा है. अधिक कोहरे की वजह से राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है. हालांकि, 10 बजते-बजते कोहरा कम हो जाता है और अच्छी धूप निकल जाती है, जिससे लोगों को काफी राहत महसूस होती है. दिन में धूप और रात में कड़ाके की सर्दी से लोगों के सेहत पर भी असर पड़ रहा है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार के वेदर अपडेट और ठंड को लेकर ताजा रिपोर्ट जारी किया है. आइए, जानते हैं क्या है लेटेस्ट अपडेट?

आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में मौसम का मिलाजुला रूप देखने को मिला. रविवार सुबह की शुरुआत कोहरे और कड़ाके की ठंड से हुई. वहीं दिन चढ़ते-चढ़ते अच्छी धूप खिल गई, जिससे लोगों को राहत मिली. रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा. रात के पारे में कुछ खास गिरावट दर्ज नहीं की गई. वहीं आज के मौसम को लेकर अपडेट देते हुए कहा कि आज भी न्यूनतम तापमान में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं दिनभर आसमान साफ रहेगा. दिन में अच्छी धूप खिलने की भी संभावना है.

ALSO READ: Bihar Land Survey: जमीन के कागजात नहीं हैं फिर भी सर्वे में चढ़ेगा नाम, जानें कैसे?

खराब AQI लेवल चिंता का विषय

एक तरफ कोहरा तो दूसरे तरफ वायु की खराब गुणवत्ता ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा रखी है. शहर का AQI लेवल बीते कुछ दिनों से खराब स्तर पर चल रहा है. आज सुबह मुजफ्फरपुर का AQI 223 दर्ज किया गया है, जो स्वस्थ जीवन के लिए बेहद ही खराब है. इस तरह लगातार वायु गुणवत्ता का खराब स्तर पर रहना लोगों के लिए चिंता का विषय है.

ALSO READ: Muzaffarpur News: बड़ी कंपनी के नाम पर बनाई जा रही थी नकली स्टील की शीटें, पुलिस ने छापेमारी में किया भंडाफोड़

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन