राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर-19 वुशू में मुजफ्फरपुर की टीम चैंपियन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर-19 वुशू में मुजफ्फरपुर की टीम चैंपियन
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
राज्य स्तरीय विद्यालय वुशू प्रतियोगिता का आयोजन छपरा में दो नवंबर से चार नवंबर तक आयोजित किया गया. इसमें मुजफ्फरपुर की टीम ने अंडर-19 आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता का उद्घाटन छपरा जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा किया गया. प्रतियोगिता में पूरे बिहार से लगभग 16 जिलों के बालिकाओं ने भाग लिया. मुजफ्फरपुर की पलक कुमारी ने 52 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया.निहारिका कुमारी ने 56 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल, आश पाहुजा ने 60 किलो भार वर्ग में गोल्ड प्राप्त किया. साक्षी कुमारी ने 65 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया. प्रज्ञा पाराशर ने 45 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया. अंडर 17 गर्ल्स प्रतियोगिता में 36 किलो भार वर्ग में दीपांजलि कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया. 40 किलो भार वर्ग में दिव्या कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया. राज्य स्तरीय विद्यालय वुशू प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों के मुजफ्फरपुर आगमन पर मुजफ्फरपुर जिला के खेल पदाधिकारी मिथिलेश कुमार व मुजफ्फरपुर वुशू संघ के अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया. टीम कोच गुरु दिनेश मिश्रा मार्शल आर्ट अकैडमी कि गेशु कुमारी थी. बालिका खिलाड़ियों की सफलता पर मुजफ्फरपुर वुशू संघ की सचिव ईशा मिश्रा, संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










