STF का बड़ा ऑपरेशन, मुजफ्फरपुर में 10 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

AI जेनरेटेड फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर के औराई में पुलिस ने 4 किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

Muzaffarpur STF Raid: बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और मुजफ्फरपुर जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए औराई थाना क्षेत्र के मधुबन गांव से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 किलोग्राम चरस बरामद की है, जिसकी अनुमानित सरकारी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके

गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल

पुलिस को सूचना मिली थी कि औराई क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर बिहार STF और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर मधुबन गांव में छापेमारी की.

कार्रवाई के दौरान बिंदेश्वर साह के पुत्र मुन्नू कुमार उर्फ मुन्नू साह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया.

मोबाइल भी किया गया जब्त

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 4 किलोग्राम चरस के अलावा एक मोबाइल फोन भी बरामद किया, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है.

पहले भी दर्ज है शराब तस्करी का मामला

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है. उसके खिलाफ औराई थाना में शराब तस्करी से जुड़ा एक मामला पहले से दर्ज है.

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था.

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

औराई थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में लगी है. साथ ही इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन