प्रॉपर्टी डीलर टुनटुन चौधरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बिट्टू ने 8 लाख की सुपारी देकर करायी थी हत्या, दो शूटर गिरफ्तार
दो शूटर गिरफ्तार
Bihar Crime: पुलिस ने दोनों सुपारी किलर को थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित हनुमान मंदिर के समीप से गिरफ्तार कर लिया है. उनकी पहचान साहेबगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मनोरथ निवासी दीपक कुमार सिंह व पारू थाना के जाफरपुर फुलवरिया निवासी अभिषेक कुमार पांडेय के के रूप में किया गया है.
Bihar Crime: मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के रेवा रोड में फरदो पेठिया के पास गोली मारकर हुए प्रॉपर्टी डीलर राम किशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. सिटी एसपी विश्वजीत दयाल व नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने हत्याकांड का खुलासा कर लिया है. पताही के बिट्टू ठाकुर अपने नवनिर्मित अपार्टमेंट में जाने के लिए रास्ता निर्माण को लेकर प्रॉपर्टी डीलर राम किशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी से जमीन मांग रहा था. उनके इनकार करने पर बिट्टू ठाकुर ने आठ लाख की सुपारी देकर प्रोफेशनल शूटर से हत्या करवाई थी.
मास्टरमाइंड की तलाश जारी
दोनों शूटर के निशानदेही पर बिट्टू ठाकुर के अपार्टमेंट के पास जमीन में गड्ढा खोदकर गारा हुआ देसी पिस्टल, दो कारतूस व दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है. हत्याकांड के मास्टरमाइंड पुलिस की गिरफ्तारी के डर से अंडरग्राउंड हो गया है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
जमीन नहीं देने पर बढ़ा टशन
ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि बिट्टू ठाकुर का रेवा रोड में फरदो पेठिया के पास ही उत्तम मीट पराठा हाउस नामक दुकान है. वह पताही में ही अपार्टमेंट का निर्माण करवा रहा है. अपार्टमेंट तक जाने के लिए जितना रास्ता चाहिए उतनी जमीन बिट्टू ठाकुर को नहीं मिल रहा था. वह जमीन प्रॉपर्टी डीलर राम किशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी का था.
बिट्टू ठाकुर ने उनसे रास्ते के लिए लगातार जमीन का डिमांड कर रहा था. वह इनकार कर रहे थे. इसके बाद बिट्टू ठाकुर ने साहेबगंज के दीपक कुमार सिंह से संपर्क करके आठ लाख रुपये सुपारी देकर हत्या की प्लानिंग तैयार की. दीपक ने अपने साथी अभिषेक पांडेय के साथ मिलकर तीन लाख रुपये एडवांस भी लिया था.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बाइक सवार दोनों शूटर पीछे से आया और गोली मारकर हो गए फरार
बिट्टू ठाकुर को राम किशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी का पूरा रूटीन पता था. टुनटुन चौधरी रोजाना रात में खाना खाने के बाद यादव नगर चौक पर पान खाने जाते थे. वहां से वापस रात में दस बजे के आसपास बाइक से बुलेट से लौटते थे. इसी के आधार पर बिट्टू ठाकुर ने पूरी प्लानिंग तैयार कर रखी थी.
घटना की रात जैसे ही वह यादव नगर चौक से घर जाने के लिए निकले. दोनों बाइक सवार शूटर उनका पीछा करने लगा. जैसे ही फरदो पेठिया से आगे बढ़े कि दोनों अपराधी पीछे से गोली मारकर फरार हो गया. जिस जगह पर गोली मारी गयी उससे चंद कदम की दूरी पर मास्टरमाइंड की उत्तम मीट पराठा हाउस नाम से दुकान है.
प्रॉपर्टी डीलर के बेटे के ससुराल वाले की हत्या में नहीं मिली संलिप्तता
नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर टुनटुन चौधरी की हत्या के बाद से पुलिस टीम लगातार मैनुअल व टेक्निकल इनपुट के आधार पर हत्यारे का सुराग लगा रही थी. मृतक के पिता ने पोता के ससुराल के लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. लेकिन, पुलिस को अब तक की जांच में उनकी संलिप्तता नहीं मिली है. आगे की अनुसंधान जारी है.
प्रॉपर्टी डीलर हत्या से करीब एक माह पहले उसकी बहू ने सुसाइड कर लिया था. लेकिन, मायके वाले ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जांच के दौरान सुसाइड का मामला सामने आया था. प्रॉपर्टी डीलर पर केस ट्रू हुआ था. जब उनकी हत्या हुई तो बेटे के ससुराल वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी.
इसे भी पढ़ें: BPSC टीचर ने कोसी बराज से नदी में लगायी छलांग, नेपाल NDRF की टीम कर रही है तलाशी
स्टूडियो संचालक की हत्या में भी बिट्टू ठाकुर ने हायर किया था शूटर
सरैया के जैतपुर थाना क्षेत्र में चार मार्च 2025 को हुए स्टूडियो संचालक अरविंद सिंह की हत्या में भी बिट्टू ठाकुर ने जेल में बंद एक कुख्यात के कहने पर शूटर हायर किया था. पुलिस के अनुसार तीन लाख रुपये में सुपारी दी गयी थी. ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि स्टूडियो संचालक की हत्या में भी बिट्टू ठाकुर ने दीपक व अभिषेक के साथ अन्य शूटर हायर किया था.
इसे भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, जल्द भरे जायेंगे 49591 खाली पद, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










