श्रावणी मेले को लेकर ग्रिड का मेंटेनेंस तेज: निर्बाध आपूर्ति के लिए काटी गई बिजली, दो घंटे गायब रहने से लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन

श्रावणी मेले को लेकर ग्रिड का मेंटेनेंस तेज: निर्बाध आपूर्ति के लिए काटी गई बिजली, दो घंटे गायब रहने से लोग परेशान

मुजफ्फरपुर में ग्रिड मेंटेनेंस के चलते कई इलाकों में बिजली गुल है। श्रावणी मेले की तैयारियों के लिए विद्युत विभाग ने बिजली आपूर्ति में कटौती की है।

विज्ञापन

Muzaffarpur Grid Maintenance: आगामी श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों और श्रद्धालुओं को चौबीसों घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह के समय शहर के पश्चिम और दक्षिण इलाके के लोगों को बिजली संकट की समस्या का सामना करना पड़ा. हालांकि, विभाग की ओर से शटडाउन का समय केवल एक-एक घंटे का तय किया गया था, लेकिन कई इलाकों में दो घंटे से अधिक समय तक बिजली गायब रही, जिससे उमस भरी गर्मी में स्थानीय उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

आपके शहर में

विज्ञापन

भिखनपुरा ग्रिड में हुआ मेंटेनेंस, इन बड़े फीडरों में बारी-बारी से हुआ शटडाउन

मिली जानकारी के अनुसार, 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र, भिखनपुरा में आवश्यक मेंटेनेंस और उपकरणों को दुरुस्त करने का काम चल रहा था. इस वजह से ग्रिड से जुड़े 33 केवी नयाटोला, ढोली (ऊर्जा नगर) और मारीपुर फीडर से जुड़े विभिन्न मोहल्लों में बारी-बारी से 1-1 घंटे के लिए बिजली काटी गई थी. ग्रिड में तकनीकी काम चलने की वजह से इससे जुड़े उपकेंद्रों से बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप रही, जिसके कारण सुबह के आवश्यक कार्यों के दौरान लोगों को पानी और रोशनी की किल्लत झेलनी पड़ी.

श्रावणी मेले में फॉल्ट से बचने की कवायद, कार्यपालक अभियंता ने दी सफाई

शटडाउन की अवधि बढ़ने और तय समय से देर तक बिजली गायब रहने को लेकर कार्यपालक अभियंता ने बताया कि तकनीकी और मेंटेनेंस से जुड़े काम में कभी-कभी अनुमान से अधिक समय लग जाता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रावणी मेले के दौरान बिजली की भारी मांग और बाबा गरीबनाथ धाम में जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए ग्रिड के उपकरणों को अभी दुरुस्त करना बेहद जरूरी है. अभी किए जा रहे इस मेंटेनेंस कार्य से मेले के दौरान किसी भी तरह के बड़े तकनीकी फॉल्ट और अवांछित पावर कट से पूरी तरह बचा जा सकेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन