Muzaffarpur OPD Schedule: 12 मई के लिए एसकेएमसीएच और सदर अस्पताल का ओपीडी रोस्टर जारी

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur Hospital Roster

एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर – फोटो: प्रभात खबर

Muzaffarpur OPD Schedule: मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच और सदर अस्पताल ने 12 मई के लिए ओपीडी शेड्यूल जारी कर दिया है. एसकेएमसीएच में सुबह 9 से शाम 5 तक और सदर अस्पताल में सुबह-शाम की पालियों में मरीजों का इलाज होगा…

विज्ञापन

Muzaffarpur OPD Schedule: मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) और सदर अस्पताल में मंगलवार, 12 मई के लिए ओपीडी (OPD) का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इलाज के लिए अस्पताल जाने वाले मरीज घर से निकलने से पहले संबंधित विभाग और डॉक्टरों की सूची यहां देख सकते हैं ताकि उन्हें अस्पताल में किसी तरह की परेशानी न हो.

एसकेएमसीएच (SKMCH) ओपीडी शेड्यूल (12 मई)

एसकेएमसीएच में मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी सेवाएं सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएंगी. विभिन्न विभागों में तैनात डॉक्टरों की सूची इस प्रकार है:

मेडिसिन विभाग: यूनिट डॉ. आरोही

सर्जरी विभाग: यूनिट डॉ. सुशांत कुमार शर्मा

हड्डी रोग (ऑर्थोपेडिक) विभाग: यूनिट डॉ. अरुण कुमार

नेत्र विभाग: यूनिट डॉ. निशांत कुमार

ईएनटी विभाग: यूनिट डॉ. अमरनाथ प्रसाद

शिशु रोग विभाग: यूनिट डॉ. जेपी मंडल

महिला ओपीडी: यूनिट डॉ. अमृता प्रीतिम

दंत रोग विभाग: यूनिट डॉ. ब्रह्मानंद सहनी

सदर अस्पताल ओपीडी शेड्यूल (12 मई)

सदर अस्पताल में ओपीडी का संचालन सुबह और शाम की दो अलग-अलग पालियों में किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीजों को लाभ मिल सके.

सुबह की ओपीडी में तैनात चिकित्सक:

मेडिसीन: डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. ऋषि राजहंस और डॉ. जया प्रधान

हड्डी रोग विभाग: डॉ. जे शेखर

सर्जरी: डॉ. अब्दुल कादिर

मनोरोग विभाग: डॉ. गौरव कुमार

नेत्र रोग विभाग: डॉ. एनडी साहू

इएनटी विभाग: डॉ. जय प्रकाश महतो

दंत रोग विभाग: डॉ. रितेश रंजन

आयुर्वेद विभाग: डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा

शाम की ओपीडी में तैनात चिकित्सक:

मेडिसीन: डॉ. विजय कुमार यादव

हड्डी रोग विभाग: डॉ. जे शेखर

सर्जरी: डॉ. एसके चौधरी

मनोरोग विभाग: डॉ. नेहा भारती

नेत्र रोग विभाग: डॉ. प्रीति कुमारी

आयुर्वेद विभाग: डॉ. धनंजय कुमार

मरीजों के लिए आवश्यक निर्देश और समय का रखें ध्यान

अस्पताल आने वाले मरीजों को सलाह दी जाती है कि वे ओपीडी के निर्धारित समय का ध्यान रखते हुए ही अस्पताल पहुंचें. दोनों प्रमुख अस्पतालों में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों की तैनाती सुनिश्चित की गई है. पुराने मरीज अपने साथ पिछली जांच रिपोर्ट और पुर्जा जरूर लाएं, जिससे डॉक्टरों को परामर्श देने में सुविधा हो सके.

विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन