Muzaffarpur News: बारात में डीजे पर दो युवकों ने लहराया हथियार, कार्रवाई के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News

Muzaffarpur News: जिले में दो युवकों का हथियार लहराने का मामला सामने आया है. एक सप्ताह पहले भी एक मामला आया था. पुलिस ने जांच कर आगे की कार्रवाई का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: जिले में बारात के दौरान दो युवकों का हथियार लहराने का मामला सामने आया है. मामला दो दिन पुराना बताया जा रहा है. लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. दोनों युवक हाथ में हथियार लेकर बारात में डीजे पर डांस कर रहे हैं. जो युवक हथियार लिए हुए है वो पहले भी बाइक चोरी के आरोप में जेल जा चुका है. मामला कांटी थानाक्षेत्र के मानिकपुर नरोतम पंचायत के वार्ड नंबर 5 का है. हथियार लहराते युवको का यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दो युवक पिस्टल लेकर डांस कर रहे हैं. उसके आसपास भी कुछ लड़के मौजूद हैं. पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है.

ग्रामीण एसपी का बयान

ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि एक वीडियो सामने आया है, जिसमें युवकों द्वारा हथियार का प्रदर्शन किया जा रहा है. मामले की जांच कर कांटी थाना प्रभारी को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: Muzaffarpur News: सोनपुर मेले को लेकर जंक्शन पर विशेष सुरक्षा बल की तैनाती, सघन जांच और गस्ती के निर्देश

एक सप्ताह पहले भी आया था एक मामला

एक सप्ताह पहले भी जिले में डीजे पर डांस करने के दौरान हथियार लहराने का वीडियो सामने आया था. वह वीडियो हथौड़ी थाना क्षेत्र का बताया गया था. हालांकि, प्रभात खबर उस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण SP विद्या सागर ने हथौड़ी थानेदार मो. आलम को जांच का आदेश दिया. वीडियो में डांस करने वाले लड़कों के बीच में शामिल एक युवक अपने हाथ में हथियार लेकर डांस कर रहा है. उसको लहरा रहा है. युवक ब्लू जिंस व सफेद रंग का टी- शर्ट पहने हुआ है. वह अपने हाथ में कट्टा रखे है. यह भी वीडियो हथौड़ी थाना क्षेत्र का बताया गया था.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन