ePaper

Muzaffarpur News: फोरलेन पर गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा होने से टला

Updated at : 20 Dec 2024 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur News

गैस सिलेंडर से लदा ट्रक पलटा

Muzaffarpur News: जिले के मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर गैस सिलेंडर से लदा ट्रक पलट गया. हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है. जानिए पूरी घटना…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: जिले के गरहां थानाक्षेत्र में एक बड़ा हादसा देखने को मिला है. मुजफ्फरपुर से दरभंगा जा रहा एक गैस सिलेंडर से भरा ट्रक मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोर लेन पर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. गनीमत यह रही कि हादसे में किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. इसी के साथ एक बड़ा हादसा होने से टल गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. लोगों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को शहर के एसकेएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया. 

Muzaffarpur News: ट्रक में लदे सभी सिलेंडर भरे हुए थे

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ट्रक में लदे सभी गैस सिलेंडर भरे हुए थे. हालांकि, किसी तरह की गैस रिसाव की सूचना नहीं मिली है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है.

मुजफ्फरपुर की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

Muzaffarpur News: ट्रक-पिकअप में जोरदार टक्कर

वहीं दूसरी तरफ आज सुबह एक ट्रक और एक पिकअप में आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में पिकअप वाहन में सवार खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अधिक कोहरा होने की वजह से हादसे हुआ है.

सड़क हादसे से जुड़ी अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

ALSO READ: Muzaffarpur News: बॉयफ्रेंड के लिए बीच सड़क भिड़ गई लड़कियां, जमकर चले चप्पल और थप्पड़, देखें वीडियो

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन